CG Politics: नितिन नबीन ने ली सदस्यता अभियान समिति की मैराथन बैठक,मोर बूथ, मोर अभियान पर चर्चा

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। CG Politics: भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत संगठन के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में मोर बूथ, मोर अभियान पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव कि आने वाले 29 तारीख को हम अपना लक्ष्य पूरा कर लेंगे।

 

CG Politics: बैठक में सदस्यता अभियान प्रभारी, सह प्रभारी, ज़िला अध्यक्ष समेत ज़िला प्रभारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। सदस्यता अभियान के संबंध में हुई बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है।

CG Politics:राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रवास के दौरान कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया है। बैठक में संभाग के प्रभारी, जिला सदस्यता अभियान प्रभारी, जिला अध्यक्ष और सदस्यता टोली उपस्थित थी।

CG Politics: सिंहदेव ने कहा कि बैठक में मोदी जी के मन के बात से लेकर 2 तारीख तक सघन जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा हुई है। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि नीचे तक जाकर सदस्यता अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेंगे।

Share This Article