FeaturedBreakingकोरबासामाजिक

Korba Breaking: मिडिल ईस्ट युद्ध की आंच कोरबा तक, डीजल संकट से नगर निगम की गाड़ियां थमीं, व्यवस्था पर बढ़ा दबाव

कोरबा। Korba diesel crisis impact on municipal services हजारों किलोमीटर दूर मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब कोरबा शहर की सड़कों और व्यवस्था पर साफ नजर आने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर नगर निगम कोरबा के कामकाज पर पड़ रहा है।

Korba diesel crisis impact नगर निगम के अधीक्षण अभियंता सुरेश बरुआ ने स्पष्ट किया कि डीजल सप्लाई करने वाली फर्म के पास पर्याप्त स्टॉक नहीं बचा है। परिणाम यह हुआ कि निगम की डीजल से चलने वाली कई गाड़ियां एक-एक कर खड़ी होती जा रही हैं। इनमें कचरा उठाने वाले वाहन, पानी टैंकर और अन्य जरूरी सेवाओं में लगे वाहन शामिल हैं। डीजल की कमी ने निगम की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर में सफाई व्यवस्था धीमी पड़ने लगी है, कुछ इलाकों में कचरा उठाव प्रभावित होने की शिकायतें आने लगी हैं, वहीं पानी सप्लाई पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

अंदरूनी सूत्रों की मानें तो यदि स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो निगम को आपात व्यवस्था के तहत वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ सकते हैं। हालांकि, फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती यही है कि डीजल की नियमित आपूर्ति कब तक बहाल होगी।मिडिल ईस्ट के हालात का स्थानीय सिस्टम पर यह असर इस बात का संकेत है कि वैश्विक संकट किस तरह सीधे आम जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। अब नजर इस पर है कि प्रशासन इस संकट से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है, ताकि शहर की बुनियादी सेवाएं पटरी पर बनी रहें।

Related Articles

Back to top button