छत्तीसगढ़
Protest Violence : सक्ती में बवाल…बच्ची की मौत के बाद भड़का गुस्सा…ईंट-पत्थर से हमला आरक्षक का फूटा सिर
मुआवजे की मांग को लेकर बढ़ा विवाद
सक्ती, 16 अप्रैल। Protest Violence : छत्तीसगढ़ के सक्ती ज़िले में सड़क दुर्घटना में बच्ची की मौत के बाद भड़के विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए। फगुरम गांव में मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस बल पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया।
इस हमले में कोरबा बटालियन में पदस्थ आरक्षक राजेश कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है, वहीं अन्य कई पुलिस कर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं।



