
कोरबा। Korba constable molestation case: भरोसे और रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दोस्त ही आरोपी बन गया। बागों थाना में पदस्थ आरक्षक दीपनारायण त्रिपाठी पर अपने ही दोस्त की पत्नी ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के सामने आते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है।
Korba constable molestation जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरक्षक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ की। जिस व्यक्ति को परिवार का करीबी माना जाता था, उसी पर लगे इन आरोपों ने पूरे मामले को और भी चौंकाने वाला बना दिया है।
महिला की शिकायत के बाद सिविल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं। घटना के बाद पुलिस विभाग में अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
छेड़खानी का मामला दर्ज, आरोपी आरक्षक पर जांच शुरू
जिले में छेड़खानी का एक मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला की शिकायत पर बागों थाना में पदस्थ आरक्षक दीपनारायण त्रिपाठी के खिलाफ छेड़खानी का अपराध दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद तत्काल मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



