Suicide : 18 साल की दुल्हन ने दी जान… दरवाजा नहीं खुला तो छप्पर तोड़ा…तब तक हो चुकी थी मौत

News Power Zone
2 Min Read
Suicide
सरगुजा, 07 अप्रैल। Suicide : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक 18 वर्षीय नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के केपी गांव का है। जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय मुकेश गिरी की शादी करीब ढाई महीने पहले उदयपुर ब्लॉक के ग्राम पूटा निवासी पूजा गिरी (18) से हुई थी। रविवार शाम पूजा ने अपने पति को फोन कर घर बुलाया और तबीयत खराब होने की बात कही। पति के घर पहुंचने पर पूजा सामान्य व्यवहार करती रही, लेकिन कुछ देर बाद अचानक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन घबरा गए और छप्पर तोड़कर कमरे में पहुंचे। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए। पूजा साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि वह शाम को डांस सीखने गया था। इसी दौरान पूजा ने उसे फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। घर लौटने पर वह उल्टी कर रही थी। पति के अनुसार, पूजा छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज (Suicide) नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
TAGGED:
Share This Article