कोरबा

Brutality : कोरबा में हैवानियत…! युवक को नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा……यहां देखें VIDEO

बाइक को लेकर विवाद, फिर बेरहम

कोरबा, 06 अप्रैल। Brutality : जिले के दर्री थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी कावेरी विहार कॉलोनी में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ाया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक अमरदास कावेरी विहार के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। उसकी पत्नी कॉलोनी में अधिकारियों के घरों में काम करती है। बताया जा रहा है कि युवक शराब का आदी है और नशे की हालत में उसने एक परिचित की बाइक लेकर बाहर गया था। बताया जा रहा है कि युवक बाइक लेकर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। आरोप है कि उसने बाइक बेच दी। इसी बात को लेकर बाइक मालिक ने उसे पकड़कर बेरहमी से पीटा।

नग्न कर सड़क पर दौड़ाया

आरोपी ने युवक के कपड़े उतरवाकर उसे नग्न कर दिया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत

घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है, लेकिन अब इसका वीडियो सोशल मीडिया (Brutality) पर वायरल हो रहा है। दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह के मुताबिक, इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button