Election Prep : कोरबा में कांग्रेस संगठन मजबूत करने बड़ा कदम…! तीन ब्लॉकों की कार्यकारिणी को मिली मंजूरी
बरपाली, कोरबा ग्रामीण और करतला ब्लॉक में नई टीम घोषित, जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर
कोरबा, 05 अप्रैल। Election Prep : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने बरपाली, कोरबा ग्रामीण और करतला ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की प्रस्तावित कार्यकारिणी को औपचारिक मंजूरी दे दी है। यह फैसला प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं की सहमति से लिया गया है।
जारी निर्देश में ब्लॉक अध्यक्षों से कहा गया है कि वे सभी नियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल सूचना दें और संगठनात्मक गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाएं।
बरपाली ब्लॉक में नई टीम
बरपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में संतोष कुमार देवांगन के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी गठित की गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में देवी बाई राजवाड़े को जिम्मेदारी दी गई है।
उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार श्रीवास, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, लक्ष्मण दास महंत, खिलावन देवांगन, राजु कुमार राजवाड़े और जगबाई खाण्डे को शामिल किया गया है।
महामंत्री पद पर द्वारिका कौशिक, सम्पत कैवर्त, रघुनंदन कंवर, नवालाल मन्नेवार, शुकवार सिंह, नंदकिशोर साहू, रज्जुदास महंत और परमानंद कंवर को जिम्मेदारी दी गई है।
सचिव पद पर रजनीकांत पटेल, सुरज सोनी, निरंजन श्रीवास, श्यामलाल दिवाकर, विजय कुमार मरकाम, राजकुमार कंवर, अनिता खत्री, सुरज कंवर, चंद्रशेखर बिंझवार और सुनीता कंवर को नियुक्त किया गया है।
कोरबा ग्रामीण ब्लॉक में संतुलन पर फोकस
कोरबा ग्रामीण ब्लॉक में इंजोर सिंह कंवर के नेतृत्व में कार्यकारिणी को मंजूरी दी गई है। कोषाध्यक्ष रोशन खाण्डे बनाए गए हैं।
उपाध्यक्ष पद पर ठाकुर राम राठिया, गणेश राम राठिया, लक्ष्मीनारायण खाण्डे, दिग्गपाल सिंह कंवर, विनोद महिलांगे और रामायण सिंह मंझवार को जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री पद पर चंद्रिका कश्यप, सबिर अली, किशन कुमार मरावी, महेन्द्र सिंह राठिया, रविशंकर राठिया, सुन्दर राठिया, गणेश राम बघेल और संतोष राठिया को नियुक्त किया गया है।
करतला ब्लॉक में नई ऊर्जा
करतला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में श्रवण कुमार राठिया के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी को स्वीकृति दी गई है। कोषाध्यक्ष सहेत्तर सिंह वर्मा बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर रामभरोसा राठिया, छत्रपाल सिंह राठिया, धरमवीर सिंह राठिया, मुकेश राठिया, आत्माराम मन्नेवार और कृष्णादास महंत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महामंत्री पद पर सपूरनदास महंत, पर्वत सिंह राठिया, मोरध्वज पटेल, श्यामाधार राठिया, जपेलाल राठिया, धावन सिंह राठिया, प्रीतम सिंह राठिया और जलींधर सिंह राठिया को शामिल किया गया है।
संगठन को मिलेगा मजबूती का आधार
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इस तरह की व्यापक और संतुलित कार्यकारिणी से कांग्रेस को ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी। विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने से संगठन का आधार और मजबूत होगा।
कुल मिलाकर, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) का यह फैसला आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।



