कोरबा

Brutality : दिल दहला देने वाली घटना…! बीमार महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया दुष्कर्म…! आरोपी गिरफ्तार

घर में अकेली थी पीड़िता, बच्चों को बहाने से बाहर भेजा

कोरबा, 01 मार्च। Brutality : जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर पर बीमार पड़ी महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

घर में अकेली थी पीड़िता

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पिछले एक साल से पीलिया से ग्रसित है और एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के वक्त वह घर में खाट पर लेटी हुई थी। उसका पति काम पर गया हुआ था, जबकि दो छोटे बच्चे घर पर ही खेल रहे थे।

बच्चों को बहाने से बाहर भेजा

महिला ने हाथ-पैर दर्द होने पर एक बच्चे से तेल लगाने को कहा था। इसी दौरान आरोपी युवक घर पहुंचा और दोनों बच्चों को कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया। बच्चे खेलते हुए बाहर चले गए।

मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया दुष्कर्म

आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।

पड़ोसियों को बताई आपबीती

बच्चों के वापस आने पर पीड़िता ने पड़ोसियों को बुलाकर पूरी घटना बताई। इसके बाद बस्ती के लोग इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामपुर बस्ती निवासी 25 वर्षीय अर्जुन नेताम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पीड़िता के पति के साथ घर आता-जाता था और घटना के कुछ घंटे पहले भी उनके साथ घर आया था।

पुलिस का बयान

कोरबा के सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का बयान लेने और पहचान करवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button