Public Hearing : कोरबा जनदर्शन में 106 आवेदन…! कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश…अधिकारियों को किया अलर्ट

News Power Zone
2 Min Read
Public Hearing

कोरबा, 30 मार्च। Public Hearing : कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। शहरी और दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।

जनदर्शन में कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें बिजली बिल सुधार, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, तालाब मरम्मत, स्वास्थ्य सहायता, पीएम किसान सम्मान निधि, सीमांकन और अतिक्रमण हटाने जैसे मुद्दे शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

बिजली बिल सुधार के लिए विशेष पहल

कलेक्टर ने बिजली बिल से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए विद्युत विभाग को राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों में ग्रामीणों से आवेदन लेकर पात्र लोगों को जल्द राहत देने पर जोर दिया गया है। साथ ही, शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए गए।

पारदर्शिता और तेजी पर जोर

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को भटकना न पड़े।

इस दौरान सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। जनदर्शन के माध्यम से प्रशासन आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

Share This Article