Korba: नेशनल हाईवे का मोरगा बना एक्सीडेंट हॉटस्पॉट, एक सप्ताह में चार की मौत

News Power Zone
2 Min Read
Oplus_131072

कोरबा जिले में नेशनल हाईवे का मोरगा क्षेत्र इन दिनों Korba National Highway accident hotspot हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी क्षेत्र के केंदई हसदेव पुल के पास शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार हाइवा वाहन में चावल लोड था, जबकि पिकअप में सब्जियां भरी थीं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण हसदेव पुल के मोड़ पर हाइवा ने पिकअप को टक्कर मार दी और आगे जाकर अनियंत्रित होकर टकरा गया। हादसे में हाइवा चालक विनोद यादव, जो वाहन का मालिक भी बताया जा रहा है, और उसका हेल्पर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। पिकअप चालक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

Korba National Highway accident hotspot हादसे के बाद सड़क पर सब्जियां और चावल की बोरियां बिखर गईं। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
इसी क्षेत्र में झरना मोड़ के पास इसी सप्ताह एक और भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें दो कारों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हुए थे। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है।

लगातार हो रहे हादसों के बाद केंदई नेशनल हाईवे का यह हिस्सा अब एक्सीडेंट हॉटस्पॉट के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मोड़ों पर चेतावनी संकेत, स्पीड कंट्रोल और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि आगे ऐसी घटनाओं पर रोक लग

Share This Article