Hostel Incident : छात्रावास में हैवानियत…! नशे में रसोइए ने छात्र पर कुल्हाड़ी से किया हमला

News Power Zone
2 Min Read
Hostel Incident

कटघोरा, 29 मार्च। Hostel Incident : कटघोरा क्षेत्र के प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। छात्रावास में कार्यरत रसोइए ने शराब के नशे में एक मासूम छात्र पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना कोरबा जिले के छुरी क्षेत्र स्थित छात्रावास की बताई जा रही है। आरोपी केसर दुबे, जो रसोइए के साथ चपरासी का काम भी करता है, ने छठवीं कक्षा के छात्र पुष्पेंद्र कंवर पर हमला कर दिया। हमले में छात्र की आंख के ऊपर गहरी चोट आई। हालांकि, समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि छात्रावास अधीक्षक की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर आरोपी बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करता था। उस पर मारपीट और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। कटघोरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने ट्राइबल विभाग से आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने और छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

Share This Article