Korba Breaking: मेयर के डेढ़ साल बेमिसाल? VDO में देखें मंत्री के भाई के वार्ड का हाल…

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। Korba Mayor 1.5 Years Development नगर निगम में मौजूदा महापौर का लगभग डेढ़ साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस दौरान शहर में विकास के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत कई इलाकों में इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है।

 

लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बीच कोहड़िया वार्ड से एक स्थानीय निवासी ने न्यूज पॉवर जोन को वीडियो भेजकर अपनी परेशानी साझा की है। वीडियो में सड़क पर जलभराव, कीचड़ और आवागमन में हो रही दिक्कतें साफ दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले करीब दो वर्षों से सड़क और नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
सबसे अहम बात यह है कि यह वार्ड प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री के भाई नरेंद्र देवांगन का वार्ड बताया जा रहा है। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब जनप्रतिनिधियों के अपने वार्ड की यह स्थिति है, तो शहर के अन्य क्षेत्रों में विकास की तस्वीर कैसी होगी?
बारिश के कारण जलभराव से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समय रहते सड़क और नाली का निर्माण हो जाता तो हर बारिश में यह समस्या नहीं झेलनी पड़ती।

 

अब सवाल यह है कि ‘सुशासन’ और ‘विकास’ के दावों के बीच आखिर जिम्मेदारों की नजर इन बदहाल सड़कों पर कब पड़ेगी? क्या डेढ़ साल के कार्यकाल के बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ेगा, या अब निगम प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा?

 

देखें वीडियो और खुद तय करें, विकास के दावे और जमीनी हकीकत में कितना अंतर है।

 

Share This Article