देश
West Asia Crisis : वेस्ट एशिया तनाव के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक…! CM के साथ करेंगे समीक्षा
ऊर्जा और सप्लाई चेन पर फोकस
नई दिल्ली, 26 मार्च। West Asia Crisis : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति, ईंधन की उपलब्धता और कीमतों की स्थिति पर केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय पर जोर रहेगा। वैश्विक हालात को देखते हुए भारत सरकार सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखने की रणनीति पर भी काम कर रही है।



