Factory Accident : राजनांदगांव में फैक्ट्री हादसा…! क्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत…सुरक्षा पर उठे सवाल

News Power Zone
2 Min Read
Education News

राजनांदगांव, 22 मार्च। Factory Accident : राजनांदगांव के सोमनी क्षेत्र स्थित टेडेसरा की आदित्य इंजीनियरिंग फैक्ट्री में एक दर्दनाक हादसा हो गया। काम के दौरान क्रेन पलटने से 37 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर ऋषि साहू की मौत हो गई।

काम के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मजदूर भारी सामान हटाने का काम कर रहा था, तभी अचानक क्रेन असंतुलित होकर पलट गई और वह उसकी चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मजदूरों में आक्रोश

घटना के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य मजदूरों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मजदूरों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

मुआवजे की मांग

हादसे के विरोध में मजदूरों ने हंगामा किया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही मृतक की पत्नी के लिए आजीवन पेंशन की भी मांग उठाई गई।

पुलिस जांच शुरू

मामले की सूचना मिलते ही सोमनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ कर रही है और हादसे की जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया जारी है। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article