
कोरबा। Korba wedding vehicle accident जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र से देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गवना कराकर नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा एक चारपहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Korba wedding vehicle accident मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात ग्राम कसरेंगा से दादर खुर्द की ओर जा रहा वाहन (CG 11 BJ 9084) दो नंबर डबरीपारा मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन में करीब एक दर्जन लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। बताया जा रहा है कि वाहन किराए पर लिया गया था और दादर के सोनपुरी गांव का है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल बांकी मोंगरा SECL अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए दर्री CSP भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
हादसे के बाद चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आ रही है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह हादसा एक खुशियों भरे मौके को मातम में बदल गया, जहां दुल्हन की विदाई के बाद घर लौटते समय पूरा परिवार इस दर्दनाक दुर्घटना का शिकार हो गया।



