मध्यप्रदेश

Cylinder Theft : अब सिलेंडर भी सुरक्षित नहीं…! वकील के घर से 4 गैस सिलेंडर चोरी…यहां देखें VIDEO

चोरी किए गए सभी सिलेंडर थे खाली 

भोपाल, 19 मार्च। Cylinder Theft : भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। ओम नगर निवासी वकील रॉबिन जैन के घर की पार्किंग से चार घरेलू गैस सिलेंडर चोरी हो गए। जानकारी के अनुसार, वारदात 14 मार्च की रात करीब 12:30 बजे की है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार तीन बदमाश आए और कुछ ही मिनटों में बड़ी ही सफाई से चारों सिलेंडर उठाकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस अब उस बाइक के नंबर और हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। सुबह जब परिवार के लोगों ने पार्किंग में सिलेंडर नहीं देखे तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसके बाद चोरी का पता चला। बताया जा रहा है कि इन दिनों शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत भी देखी जा रही है, ऐसे में इस तरह की चोरी से लोगों में चिंता बढ़ गई है। पीड़ित वकील ने तुरंत थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

चोरी किए गए सभी सिलेंडर थे खाली

पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए सभी सिलेंडर खाली थे। इनमें से एक भारत गैस और तीन इंडेन कंपनी के सिलेंडर थे। ये गैस कनेक्शन रॉबिन के पिता और भाई के नाम पर रजिस्टर्ड हैं। चोरी हुए सिलेंडरों की कुल कीमत करीब 6,000 रुपये आंकी जा रही है। वकील ने व्यस्तता के कारण 15 मार्च को देर से शिकायत दर्ज कराई।

खाली सिलेंडर भी महंगे बिक रहे

भोपाल में हाल के दिनों में कमर्शियल और घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी की खबरें सामने आती रही हैं। खाली सिलेंडर भी कबाड़ या ग्रे-मार्केट में अच्छी कीमत पर बिक जाते हैं, जिसके चलते रिहायशी इलाकों की पार्किंग में रखे सिलेंडरों को निशाना बनाने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button