
कोरबा।Korba Hindu Nav Varsh Shobha Yatra अगर आज आपका कोरबा आने का का प्लान बना रहे है तो पुलिस प्रशासन के एडवाइजरी को पढ़कर ही निकले श्रीमान, क्योंकि हिन्दू नव वर्ष के शोभा यात्रा में होने वाली भींड को कंट्रोल करने सुरक्षा औऱ यातायात व्यवस्था को देखते हुए इन मार्गो को डायवर्ट किया गया है।
Korba Hindu Nav Varsh Shobha Yatra हिंदू नववर्ष के अवसर पर 19 मार्च 2026 को शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर प्रशासन और पुलिस ने विस्तृत रूट मैप और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। शहर के प्रमुख मार्गों पर दोपहर 1 बजे से यातायात प्रतिबंधित रहेगा, ऐसे में आम नागरिकों और बाहर से आने वाले लोगों को पहले से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
ये रहेगा शोभायात्रा का रूट
0 शोभायात्रा की शुरुआत सीतामढ़ी से होगी। यहां से रैली पुराने बस स्टैंड, रेलवे क्रॉसिंग, सोनालिया चौक, टी.पी. नगर चौक होते हुए नए बस स्टैंड में समापन करेगी।
0 वहीं कोसाबाड़ी से निकलने वाली शोभायात्रा सुभाष चौक, घंटाघर चौक, महाराणा प्रताप चौक, जैन चौक, सीएसईबी चौक और आईसीआईसीआई बैंक मार्ग से होते हुए टी.पी. नगर में समाप्त होगी।
इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक बंद
कोसाबाड़ी तिराहा से सीतामढ़ी चौक तक का मुख्य मार्ग दोपहर 1 बजे से पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा रूट में आने वाले सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन प्लान)
उरगा तिराहा से सर्वमंगला की ओर
बरबसपुर तिराहा से बालको की ओर
इमलीडुग्गू मार्ग
सर्वमंगला से सतनाम पुल की ओर
अजगर तिराहा
दर्री और आईटीआई चौक से अन्य मार्ग
पार्किंग की व्यवस्था
शहर में अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिनमें प्रमुख हैं:
पी.जी. कॉलेज कोरबा
सुभाष चौक मैदान
एम.पी. नगर मैदान
सीएसईबी ग्राउंड
सोनालिया चौक के पास मैदान
जशन रिसॉर्ट के पास पार्किंग
पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे तय रूट और डायवर्जन का पालन करें, भीड़भाड़ वाले इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
शहर में उत्सव का माहौल है, लेकिन सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।



