पेज 3

Baahubali ki Devsena : ‘बाहुबली’ की देवसेना अब बनेगी दुल्हन…! इस बिजनेसमैन बिजनेसमैन संग जुड़ा नाम

लंबे इंतजार के बाद अनुष्का शेट्टी की शादी की चर्चा

मुंबई, 17 मार्च। Baahubali ki Devsena : साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें सामने आ रही हैं कि फिल्म बाहुबली में ‘देवसेना’ का किरदार निभाने वाली अनुष्का 44 साल की उम्र में शादी करने की तैयारी कर रही हैं। इस खबर ने उनके फैंस के बीच उत्सुकता और चर्चा का माहौल बना दिया है।

पहले भी उठ चुकी हैं शादी की चर्चाएं

यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का शेट्टी की शादी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। इससे पहले भी उनकी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ चुकी हैं। खासतौर पर ‘बाहुबली’ के बाद उनका नाम उनके को-स्टार प्रभास के साथ जोड़ा गया था। उस समय यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर सकते हैं, लेकिन बाद में दोनों कलाकारों ने इन खबरों को नकारते हुए एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया।

फिल्म इंडस्ट्री से बाहर का है दूल्हा

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शेट्टी जिस शख्स से शादी करने वाली हैं, वह फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़ा है। बताया जा रहा है कि उनका होने वाला दूल्हा एक बिजनेसमैन है, जो उनके परिवार का करीबी मित्र है। हालांकि इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अनुष्का ने भी इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

फैंस के लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया

अनुष्का की शादी की खबर सुनकर जहां कुछ फैंस खुश हैं, वहीं कई प्रशंसकों को थोड़ा निराशा भी हुई है। दरअसल, कई लोग उन्हें ‘देवसेना’ के रूप में प्रभास के साथ जोड़कर देखते थे, इसलिए यह खबर उनके लिए चौंकाने वाली है। काम की बात करें तो अनुष्का शेट्टी को आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘घाटी’ में देखा गया था। उन्होंने अपने करियर में कई सफल और यादगार फिल्में दी हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘बाहुबली’ में निभाए गए दमदार किरदार से ही मिली। फिलहाल वह लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button