BreakingFeaturedकोरबासामाजिक

Korba Breaking: आमगांव खदान में आग या खेल? धू-धू कर जल रहा कोयला, उठे बड़े सवाल

कोरबा। Korba Breaking एसईसीएल की आमगांव खदान एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह बेहद गंभीर है। कोल स्टॉक में लगी आग अब विकराल रूप ले चुकी है और कई दिनों से लगातार धू-धू कर कोयला जल रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि यह महज हादसा है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा खेल छिपा है?

 

Korba Breaking खदान में जलते कोयले से उठ रहा घना धुआं पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले रहा है। आसपास के गांवों में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो रही हैं। कोयले से निकलने वाली जहरीली गैसें अब सीधे लोगों की सेहत पर असर डाल रही हैं।
सूत्रों की मानें तो स्टॉक मेंटेनेंस के नाम पर आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। अगर यह सच है, तो यह न सिर्फ नियमों का खुला उल्लंघन है बल्कि पर्यावरण और आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ भी है।
हैरानी की बात यह है कि कई दिनों से आग लगी होने के बावजूद खदान प्रबंधन की ओर से इसे बुझाने के लिए कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहे। इससे प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है और इस आग के पीछे की सच्चाई कब तक सामने आती है। फिलहाल, आमगांव खदान की यह आग सिर्फ कोयला ही नहीं जला रही, बल्कि कई बड़े सवाल भी खड़े कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button