Police Action : महासमुंद में 75 लाख की नकदी के साथ 2 हिरासत में…500 के नोटों के 150 बंडल बरामद…यहां देखें VIDEO

News Power Zone
1 Min Read
Police Action
महासमुंद, 17 मार्च। Police Action : जिले की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोमाखान थाना क्षेत्र में चल रहे नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक होंडा कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से 500-500 रुपये के नोटों के 150 बंडल बरामद हुए, जिनकी कुल राशि लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है। कार में सवार दोनों व्यक्ति इस बड़ी रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। पूछताछ में दोनों ने स्वयं को ओड़िशा का निवासी बताया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह रकम काटाबांजी (ओड़िशा) से रायपुर ले जाई जा रही थी, जिसे रायपुर के लगभग 60 ज्वेलर्स को देने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नकदी के स्रोत और इसके उपयोग को लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
TAGGED:
Share This Article