यूपी

LPG Crisis Dispute : गैस बचाने की सलाह पर सास-बहू का विवाद थाने पहुंचा…! पुलिस भी रह गई हैरान

नसीहत बनी झगड़े की वजह

मैनपुरी/उत्तर प्रदेश, 15 मार्च। LPG Crisis Dispute : मैनपुरी जिले के बेवर कस्बे में गैस की किल्लत के बीच सास-बहू का एक अनोखा विवाद थाने तक पहुंच गया। एलपीजी की कमी के माहौल में गैस बचाने की सलाह देना इतना बड़ा विवाद बन गया कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक घर में गैस की कमी को देखते हुए सास ने अपनी बहू को रसोई में गैस थोड़ा संभालकर इस्तेमाल करने की सलाह दी। लेकिन बहू को यह बात नागवार गुजरी और उसने इसे अपने साथ प्रताड़ना बताया। इसके बाद वह सीधे बेवर थाने पहुंच गई और पुलिस से शिकायत कर दी कि उसे गैस कम इस्तेमाल करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

शिकायत सुनकर पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। अधिकारियों के अनुसार इन दिनों गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोग सिलेंडर के लिए परेशान हैं, लेकिन घरेलू स्तर पर इस तरह का विवाद सामने आना अप्रत्याशित था।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराने की कोशिश की। अधिकारियों का कहना है कि यह घरेलू मामला है और इसे आपसी समझदारी से सुलझाने की सलाह दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस की कमी और बढ़ती चिंताओं का असर अब घरों के अंदर भी दिखाई देने लगा है। हालांकि पुलिस का मानना है कि ऐसे मामलों को बातचीत से सुलझाना ही बेहतर होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button