
कोरबा। Dr Salim Raj Korba Visit छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज के 14 मार्च को कोरबा दौरे को लेकर जिले में हलचल तेज हो गई है। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में आ गया है, वहीं कई सामाजिक संगठनों के द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

Dr Salim Raj Korba Visit जारी कार्यक्रम के अनुसार डॉ. सलीम राज दोपहर 12 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से कोरबा के लिए रवाना होंगे। रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे पंतोरा चौक, 3 बजे बरमपुर चौक और 3:30 बजे जामा मस्जिद कोरबा में स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर चौक में उनका विशेष स्वागत किया जाएगा, जहां उन्हें लड्डुओं से तौलने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जिसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
शाम 4 बजे विश्रामगृह कोरबा पहुंचने के बाद वे जिले के मुतवल्लियों से मुलाकात करेंगे और मदरसा दारुल उलूम रिजविया व मस्जिद गरीब नवाज का निरीक्षण करेंगे।दौरे के दौरान ईदगाह और कब्रिस्तान कमेटी कोरबा द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद सुन्नी मुस्लिम जमात के पदाधिकारियों और समाज प्रमुखों से सौजन्य भेंट भी करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार रात 8 बजे बरमपुर में मोहम्मद कादिर के निवास में रात्रि भोज में शामिल होंगे। रात्रि भोजन के बाद वे 8:30 बजे कोरबा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। डॉ. सलीम राज के इस दौरे को लेकर प्रशासन, पुलिस और प्रोटोकॉल टीम को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे पूरे जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं।



