BJP SC Morcha Korba: डेनियल मंगेशकर को मिली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, युवाओं में खुशी की लहर
कोरबा:BJP SC Morcha Korba District Vice President भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर डेनियल मंगेशकर को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला कोरबा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

BJP SC Morcha Korba District Vice President यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से की गई है। वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सनम जागड़े के अनुमोदन तथा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश लहरे ने जिला कोरबा के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की घोषणा करते हुए डेनियल मंगेशकर को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद डेनियल मंगेशकर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे तथा अनुसूचित जाति वर्ग के हितों और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने डेनियल मंगेशकर को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कोरबा में संगठन और अधिक सक्रिय होगा।



