FeaturedBreakingकोरबाराजनीति

Korba: स्वर्ण सिटी में 4 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहेंगे शामिल

कोरबा। Holi Milan Samaroh होली के पावन और उल्लासपूर्ण अवसर पर दर्री रोड स्थित स्वर्ण सिटी में 4 मार्च 2026, बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक भव्य और गरिमामय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह वार्षिक आयोजन पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के सान्निध्य में संपन्न होगा।

 

Holi Milan Samaroh हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम सर्वसाधारण के लिए खुला रहेगा। आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
समारोह के दौरान रंग-गुलाल, पारंपरिक होली गीत-संगीत और आत्मीय मिलन के जरिए आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी है।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल और यादगार बनाएं तथा हर्षोल्लास के साथ होली का आनंद लें। उन्होंने कोरबावासियों को रंगों के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

Related Articles

Back to top button