BreakingFeaturedकोरबापुलिस

Korba: कोरबा पुलिस का होली पर सख्त संदेश, नियम तोड़े तो होगी सीधी कार्रवाई

कोरबा। होली से पहले ही जिले में सख्ती का संकेत मिल गया है। कोरबा पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर साफ कर दिया है कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग, जबरदस्ती या कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 2 से 5 मार्च तक पूरे जिले में विशेष निगरानी रहेगी और नियम तोड़ने पर तत्काल वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जारी पंपलेट में नागरिकों से कानून के दायरे में रहकर होली मनाने की अपील की गई है। संदेश स्पष्ट है, त्योहार का आनंद लें लेकिन किसी की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं।

एडवाइजरी में क्या कहा गया है?

  • जबरदस्ती रंग डालने पर कार्रवाई
    महिलाओं के साथ अभद्रता पर सख्त रुख
    शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर
    ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई
    भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल
    जेबकतरों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी
    पशु-पक्षियों पर रंग डालने से बचने की अपील
    अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई
    पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ओवरस्पीडिंग, मुखौटा लगाकर उत्पात मचाने या सार्वजनिक शांति भंग करने वालों को किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी।
  • कंट्रोल रूम नंबर जारी

  • आपात स्थिति में 9479193399 पर संपर्क किया जा सकता है या डायल 112 की सहायता ली जा सकती है। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है, इसे जिम्मेदारी और कानून के सम्मान के साथ मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button