रायपुर

Economic Survey 2026 : जीएसडीपी में 11.57% वृद्धि का अनुमान…! कृषि-उद्योग-सेवा क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि…वित्त मंत्री ने सदन में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

GSDP और क्षेत्रीय विकास के संकेत

रायपुर, 23 फरवरी। Economic Survey 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज से हो गई है। आज वित्त मंत्री OP Choudhary ने सदन पर आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रस्तुत किया, जिसे योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग द्वारा तैयार किया गया है।

आर्थिक सर्वेक्षण की प्रमुख बातें

  • राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) प्रचलित भावों पर ₹6,31,291 करोड़ अनुमानित, वर्ष 2024-25 के ₹5,65,845 करोड़ की तुलना में 11.57% वृद्धि।
  • कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र: 12.53% वृद्धि, ₹1,19,871 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान।
  • उद्योग क्षेत्र: 10.26% वृद्धि, ₹2,70,449 करोड़ अनुमानित।
  • सेवा क्षेत्र: 13.15% बढ़त के साथ ₹1,90,221 करोड़ तक अनुमान।
  • स्थिर भावों (आधार वर्ष 2011-12) पर GSDP में 8.11% वृद्धि का अनुमान।

सर्वेक्षण में राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति और सरकारी योजनाओं के प्रभाव का भी विश्लेषण किया गया है। यह आर्थिक सर्वेक्षण आगामी बजट और वित्तीय योजनाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

Related Articles

Back to top button