Parents Commit Suicide : जांजगीर-चांपा से दुखद घटना…! बेटे की मौत से आहत माता-पिता ने की आत्महत्या
बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, खुद को जिम्मेदार ठहराया
जांजगीर-चांपा, 16 फरवरी। Parents Commit Suicide : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के धरदेई गांव से एक दिल दहला देने वाली और बहुत दुखद घटना सामने आई है। जहां कृष्णा पटेल और उनकी पत्नी रमा बाई पटेल ने महाशिवरात्रि के दिन आत्महत्या कर ली। दोनों ने अपने इकलौते बेटे आदित्य पटेल की मौत के बाद गहरे अवसाद और मानसिक तनाव में यह कठोर कदम उठाया।
आदित्य की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद, कृष्णा और रमा बाई पटेल ने अपने बेटे के निधन को अपनी गलती मानते हुए खुद को जिम्मेदार ठहराया। आदित्य के जाने के बाद उनका जीवन शून्य और दुख से भर गया था। उन्होंने अपनी मौत से पहले एक सुसाइड नोट और वीडियो क्लिप छोड़ा, जिसमें उन्होंने अपने परिवार और स्नेहियों से आग्रह किया कि वे उनके अंतिम संस्कार में शोक न करें, बल्कि खुशी-खुशी उसमें शामिल हों।
इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपने बड़े भाईयों से आदित्य के क्लेम का पैसा दिलवाने की बात भी कही, और परिवार से यह अपील की कि वे उन्हें शोक के बजाय खुशी के साथ विदाई दें। यह परिवार के लिए एक काला दिन साबित हुआ जब 18 अक्टूबर 2025 को आदित्य की मौत हुई, और उस दिन से ही दोनों माता-पिता मानसिक रूप से टूट गए थे।




