Employment News : कोरबा में 28 तकनीकी सहायक और 02 MTS के पदों के लिए बंद लिफाफे में निविदाएं आमंत्रित

News Power Zone
1 Min Read
Employment News

कोरबा, 13 फरवरी। Employment News : भारत की जनगणना 2027 के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला कार्यालय कोरबा द्वारा जिले के सभी तहसीलों और नगरीय निकायों के लिए कुल 28 तकनीकी सहायक तथा 02 एम.टी.एस. (मल्टी टास्किंग स्टाफ) की आवश्यकता है। यह नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से 18 महीने की अवधि (जनवरी 2026 से जून 2027) के लिए की जाएगी।

इस हेतु पंजीकृत आउटसोर्स / कंसल्टेंसी फर्मों और मैनपावर प्रोवाइडर फर्मों से बंद लिफाफे में निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं। इच्छुक फर्मों को अपनी निविदा दिनांक 20 फरवरी 2026 (अपराह्न 03:00 बजे) तक कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन सायं 4 बजे खोला जाएगा।

निविदा की शर्तें, निविदा प्रारूप और अन्य विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in और कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

 

Share This Article