Big Breaking: जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब का कॉन्टेंट कैसे हुआ लीक,दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुरू की जांच

News Power Zone
2 Min Read

Big Breaking: नई दिल्ली। पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब Four Stars of Destiny के कथित तौर पर सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर प्रसार को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि इस मामले की जांच स्पेशल सेल को सौंपी गई है।

Big Breaking: दिल्ली पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इसी शीर्षक वाली एक टाइपसेट किताब की पीडीएफ कॉपी कुछ वेबसाइट्स पर उपलब्ध है, जिसे कथित रूप से पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार बताया जा रहा है। इसके अलावा, कुछ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर किताब का फाइनल कवर इस तरह प्रदर्शित किया गया है, मानो वह बिक्री के लिए उपलब्ध हो।

Big Breaking: दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि अप्रकाशित किताब से जुड़ी सामग्री कैसे और किन माध्यमों से सार्वजनिक हुई। मामले में संभावित लीक और नियमों के उल्लंघन की जांच की जा रही है।

Big Breaking: बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद परिसर में इस किताब की कथित प्रति दिखाते हुए देखा गया था, जिसके बाद लोकसभा में हंगामा हुआ और कार्यवाही बाधित रही। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Share This Article