रायपुर
Anti Crime Action : कार में बैठकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा…50 लाख से ज्यादा केश जब्त…4 आरोपी गिरफ्तार…यहां देखें Video
ग्राहकों पर भी होगी कार्रवाई
ऐसे चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का खेल
जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के लिए मास्टर आईडी और सब-आईडी उपलब्ध कराते थे और आईडी की कमीशन पर बिक्री कर अवैध मुनाफा कमा रहे थे। आरोपी जिन वेबसाइट्स के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे, उनमें Allpanelexch.com, Power7777.com, Powerexch.com और Classicexch99.com शामिल हैंजब्ती और कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹50,35,000 नगद, 02 लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, हुंडई टक्सन कार (CG 04 NQ 7745), पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेकबुक, केलकुलेटर जप्त किए हैं। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही आरोपियों के बैंक खातों में मौजूद करोड़ों रुपये होल्ड कराए गए हैं।पुराने अपराधी भी शामिल
गिरफ्तार आरोपियों में रितेश गोविंदानी और विक्रम राजकोरी पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की लगातार बदलती जीवनशैली, बड़े खर्चे और विदेश यात्रा पर साइबर यूनिट की नजर थी।ग्राहकों पर भी होगी कार्रवाई
पुलिस को ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की जानकारी भी मिली है, जिनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 06/26, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, BNS की धारा 112(2) एवं आईटी एक्ट की धारा 66(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार आरोपी
- रितेश गोविंदानी (32), शंकर नगर, रायपुर
- मोह. अख्तर (32), मौदहापारा, रायपुर
- विक्रम राजकोरी (32), सुंदर नगर, रायपुर
- सागर पिंजानी (30), अश्वनी नगर, रायपुर






