क्राइम

Bribery Case : CBI की बड़ी कार्रवाई…! रिश्वत मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार…छापेमारी में बरामद कैश की रकम चौंकाने वाली

आपराधिक साजिश और रिश्वतखोरी से जुड़ा मामला

कार्यालय में भी जांच जारी

सीबीआई द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, श्रीगंगानगर, बेंगलुरु, जम्मू, नई दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। श्रीगंगानगर स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा के आवास से रिश्वत के 3 लाख रुपये के अलावा करीब 2 करोड़ 23 लाख रुपये नकद तथा 10 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि जब्त की गई है। वहीं, नई दिल्ली में स्थित कर्नल शर्मा के कार्यालय में भी जांच जारी है।

गिरफ्तार लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा वर्तमान में रक्षा उत्पादन विभाग में उप योजना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी कर्नल काजल बाली, श्रीगंगानगर स्थित 16 इन्फैंट्री डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट (DOU) में कमांडिंग ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।

आपराधिक साजिश और रिश्वतखोरी से जुड़ा मामला

सीबीआई ने इस मामले में 19 दिसंबर को एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर केस दर्ज किया था। एजेंसी के अनुसार, यह मामला आपराधिक साजिश और रिश्वतखोरी से जुड़ा है, जिसमें दुबई स्थित एक निजी कंपनी की भूमिका भी सामने आई है। जांच में पता चला है कि विनोद कुमार ने उक्त कंपनी के इशारे पर 18 दिसंबर को लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा को 3 लाख रुपये की रिश्वत दी थी।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को शनिवार को ही सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को 23 दिसंबर तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। सीबीआई का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button