Digvijay Singh: दिग्विजय सिंह की ‘वादा निभाओ’ यात्रा में अश्लील डांस, मंत्री ने शेयर किया VDO, देखें खबर

Desk Reporter
2 Min Read

राजगढ़। Digvijay Singh: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के द्वारा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में ‘वादा निभाओ’ यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के सिंगापुरा गांव का बताया जा रहा है।

 

Digvijay Singh: इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वहां एक स्टेज बनाया गया है। जिसमें डांसर के द्वारा दो अलग-अलग बुजुर्गों के साथ अश्लील डांस किया जा रहा है। डांसर के पीछे दिग्विजय सिंह की ‘वादा निभाओ’ यात्रा का पोस्टर लगा हुआ है। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, लक्ष्मण सिंह और जयवर्धन सिंह सहित अन्य नेताओं की तस्वीर लगी हुई है। हालांकि, हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।

 

Digvijay Singh: दरअसल मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने अपने फेसबुक और X अंकाउट पर इस कथित अश्लील डांस का वीडियो शेयर किया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने लिखा, यह है कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की महिलाओं के प्रति ‘वादा निभाओ यात्रा’!

 

Digvijay Singh:देखें वीडियो:.

 

Share This Article