
कोरबा। छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 के तहत अब रेत खदानों का आबंटन ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) एमएसटीसी के माध्यम से किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया खनिज साधन विभाग के अंतर्गत एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी।
ई-नीलामी से संबंधित सभी कार्य जैसे निविदा जारी करना, बोलीकर्ताओं का पंजीयन, तकनीकी अर्हता का परीक्षण, लॉटरी प्रक्रिया, तथा अधिमान्य बोलीदाता का चयन इसी पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे।
इसी कड़ी में इच्छुक बोलीकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण कलेक्टर कार्यालय, जिला कोरबा के सभाकक्ष में दिनांक 29 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को अपरान्ह 3:30 बजे से प्रारंभ होगा।
जिला प्रशासन ने बताया कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर ई-नीलामी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकता है।



