
पटना। सोशल मीडिया पर राजद के एक स्थानीय नेता का बार डांसर संग अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। विपक्ष ने इसे “राजनीतिक नैतिकता का पतन” करार दिया, जबकि कई यूजर्स ने लिखा कि “अब नेताओं के लिए शर्म नाम की चीज नहीं बची।”
वीडियो के वायरल होते ही नेता ने सफाई दी कि “हमने कोई गलत काम नहीं किया, सलमान खान भी फिल्मों में डांस करते हैं।” हालांकि इस बयान के बाद आलोचनाओं का दौर और तेज हो गया।
राजद इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुटी है। पार्टी का फोकस ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने पर है, लेकिन ऐसे विवाद संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं जनता की धारणा को प्रभावित कर सकती हैं, खासकर जब विपक्ष पहले से ही चरित्र और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।



