KORBA BREAKING: कलेक्टर ने एसडीएम के प्रभार में किया फेरबदल… टी.आर. भारद्वाज की कोरबा वापसी, देखें किसे मिला कहां का दायित्व

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जिले में एसडीएम स्तर पर तबादले किए हैं। जिला कार्यालय में पदस्थ रोहित कुमार सिंह को पाली का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे को पोड़ी-उपरोड़ा का एसडीएम बनाया गया है। पोड़ी-उपरोड़ा में पदस्थ एसडीएम को जिला कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

बताया जा रहा है कि टी.आर. भारद्वाज की कोरबा मुख्यालय में वापसी हुई है, जिन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा जा सकता है। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को नियमित कार्य व्यवस्था के तहत उठाया गया कदम माना जा रहा है।

Share This Article