Featuredकोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक

Korba की उत्कृष्टता को मिला रजत सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने CEO दिनेश नाग को किया अलंकृत

कोरबा। राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कोरबा ने अपनी शानदार कार्यप्रणाली और उपलब्धियों के बल पर रजत पदक हासिल किया। न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस रायपुर में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग को यह सम्मान प्रदान किया।

यह सम्मान नीति आयोग, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम में जुलाई से सितंबर 2024 के बीच जिले द्वारा हासिल 6 में से 5 प्रदर्शन संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धियों के लिए दिया गया। यह उपलब्धि प्रशासनिक नेतृत्व, ब्लॉक अधिकारियों, स्व-सहायता समूहों, फील्ड स्टाफ और विभागीय समन्वय की संयुक्त मेहनत का परिणाम है।

ब्लॉक स्तर पर भी दमदार प्रदर्शन

  • कोरबा ब्लॉक को 6 में से 5 संकेतकों में उत्कृष्ट कार्य के लिए रजत पदक
  • पौड़ी उपरोड़ा ब्लॉक को 6 में से 4 संकेतकों में सफलता के लिए कांस्य पदक
  • इस अवसर पर सीईओ दिनेश कुमार नाग ने कहा  “यह सम्मान जिला कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन, मैदानी अमले की कड़ी मेहनत और अधिकारियों की सतत निगरानी का प्रतिफल है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है और आने वाले समय में और बेहतर करने के लिए प्रेरणा देता है।”

 

कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को मुख्यमंत्री द्वारा पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button