Korba Breaking : निगम के सहायक अभियंता व उपअभियंता निलंबित..ACB की कार्रवाई के बाद आयुक्त का चला चाबुक…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा । आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने रिश्वत लेने के आरोपी निगम के सहायक अभियंता डी.सी.सोनकर एवं उप अभियंता देवेन्द्र स्वर्णकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, यहॉं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन कार्यालय में पदस्थ उप अभियंता श्री स्वर्णकार को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा पकड़ा गया है, वहीं सहायक अभियंता श्री सोनकर की उक्त प्रकरण में संलिप्तता का आरोप है, परिणाम स्वरूप उक्त दोनों अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है।

Share This Article