CG liquor scam: चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड 14 दिन बढ़ी , ED की कस्टोडियल रिमांड पर कल होगी सुनवाई

News Power Zone
1 Min Read

CG liquor scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को एक बार फिर जेल भेजा गया है। उनकी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से तीसरी बार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी।

CG liquor scam: इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत में चैतन्य बघेल को 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई है। ईडी का कहना है कि जांच में नए तथ्य सामने आए हैं और इन पर पूछताछ जरूरी है। हालांकि अदालत में कंडोलेंस होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस आवेदन पर सुनवाई 19 अगस्त को होगी।

Share This Article