Breaking: SP ने TI को किया लाइन अटैच.. एसआई को दिया थाने का प्रभार…

News Power Zone
1 Min Read

जांजगीर। जिले के एसपी ने थानेदार को तत्काल प्रभाव से लाईन अटैच कर दिया । थानेदार के ऊपर आबकारी मामले में लेन देन करके आरोपी को छोड़ देने के आरोप हैं ।

जांजगीर चांपा की आबकारी एक्ट की कार्यवाही में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया है। थाना प्रभारी बम्हनीडीह के द्वारा थाना बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत मामूली कार्यवाही कर छोड़ दिए जाने और लेनदेन किए जाने का शिकायत संज्ञान में आने के कारण पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा आबकारी एक्ट की मामूली कार्यवाही को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक कमलेश शेंडेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह को लाइन हाजिर किया जाकर, उसके बदले तत्काल *उपनिरी. भवानी सिंह थाना चांपा को थाना प्रभारी बम्हनीडीह का प्रभारी बनाया गया।

Share This Article