YouTuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड

News Power Zone
2 Min Read
Oplus_131072

नई दिल्ली। फेसबुक-इंस्टा की मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा ने सोमवार को यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। ज्योति पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने और संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप के जरिए पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में थी।

इंस्टाग्राम पर थे कितने सब्सक्राइबर्स

33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस रील्स और ट्रैवल कंटेंट के लिए जानी जाती थीं। उनके यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ के 3.77 लाख सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 1.32 लाख फॉलोअर्स थे। पुलिस के अनुसार, ज्योति ने 2023 में कमीशन एजेंटों के जरिए वीजा हासिल कर पाकिस्तान की यात्रा की थी। वहां उनकी मुलाकात पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जिसे हाल ही में भारत से निष्कासित किया गया।

17 मई को हुई गिरफ्तारी

हिसार पुलिस ने 17 मई को ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया था। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस का दावा है कि ज्योति ने पाकिस्तानी एजेंटों को संवेदनशील जानकारी मुहैया कराई। जांच में यह भी पता चला कि वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंटों के साथ लगातार संपर्क में थी।

Share This Article