CG liquor scam : पूर्व मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ी

News Power Zone
1 Min Read

CG liquor scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को आज रायपुर की EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद लखमा को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। अब वे 25 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

 

CG liquor scam : यह मामला 2,161 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़ा है, जिसमें लखमा पर गंभीर आरोप हैं। EOW की जांच में लखमा की भूमिका की गहन पड़ताल की जा रही है। इस मामले में इससे पहले भी लखमा से कई बार पूछताछ हो चुकी है, और उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

Share This Article