
ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर गोचर करके संयोग बनाते हैं। यह संयोग किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि मार्च गुरु की राशि मीन में बुध, राहु और शुक्र देव की युति बनने जा रही है। जिससे त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog In Meen) का निर्माण होने जा रहा है। यह योग बुध ग्रह के 27 फरवरी को मीन राशि में गोचर करने से बनेगा। जिससे 3 राशि के जातकों धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
त्रिग्रही योग बनना वृष राशि के जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव में बनेगी। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। वहीं कारोबारी लोग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा वाले हैं तो आपको फाइनेंशियल ग्रोथ मिलने के पूरे आसार हैं। पहले किए गए निवेश से आपको लाभ मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही करियर में उन्नति मिलेगी। नौकरी और व्यापार में भी तरक्की के मौके मिलेंगे। आध्यात्मिक उन्नति और यात्रा के योग बनने की पूरी संभावना है। वहीं इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ रहेंगी। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनको मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि (MIthun Zodiac)
त्रिग्रही योग का बनना वृष राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में जबरदस्त तरक्की मिल सकती है। साथ ही पार्टनरशिप और बिजनेस में लाभ मिलने की पूरी संभावना है। इसके साथ दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा। सरकारी कार्यों में भी सफलता के योग बन रहे हैं।साथ ही व्यापारी वर्ग को बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं। जो भविष्य में लाभप्रद रहेगी। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।