कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ देवा देवांगन ने भाजपा नेत्री उमा भारती सराफ पर अचार सहिंता उलंघन का आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग राज्य निर्वाचन को शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।श्री देवांगन ने बाल कल्याण समिति कोरबा के सदस्य श्रीमती उमा भारती श्राफ के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का प्रचार-प्रसार किये जाने पर घोर आपत्ति जताई है।
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ देवा देवांगन ने भाजपा नेत्री उमा भारती सराफ पर अचार सहिंता उलंघन का आरोप लगाते हुए कहा है छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय चुनाव 2025 और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 हेतु आदर्श आचार संहिता दिनांक 20 जनवरी 2025 से लागू है।
ऐसी स्थिति में बाल कल्याण समिति कोरबा के सदस्य श्रीमती उमा भारती श्राफ के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का प्रचार-प्रसार किये जाने पर घोर आपत्ति है। क्योकि श्रीमती उमा भारती श्राफ जोकि बाल कल्याण समिति कोरबा की सदस्य है जो कि संवैधानिक पद है इसलिये वर्तमान समय में नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भाजपा का प्रचार प्रसार करना आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। जिसका विरोध प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग करती है।
बाल कल्याण समिति कोरबा के सदस्य श्रीमती उमा भारती श्राफ का नाम भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा में चुनाव प्रमारी के तौर पर नामित है और नगर निगम कोरबा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का जोर शोर से प्रचार प्रसार कर रही है। श्रीमती उमा भारती श्राफ को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरबा के वार्ड नं. 18 एवं 51 में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गयी है। साथ ही कोरबा के भाजपा से महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत के साथ भी घुम-घुम कर भाजपा का प्रचार प्रसार कर रही है इस प्रकार श्रीमती उमा भारती श्राफ के द्वारा आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लघन की जा रही है।
उन्होंने बाल कल्याण समिति कोरबा के सदस्य श्रीमती उमा भारती श्राफ के द्वारा आसन्न नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का प्रचार प्रसार किये जाने पर तत्काल रोक लगायी जाये और उनके विरूद्ध उचित कानूनी / समुचित कार्यवाही की मांग की है।