Delhi Police Encounter: नरेला में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, 3 को लगी गोली, कई गिरफ्तार

News Power Zone
1 Min Read

नई दिल्ली। Delhi Police Encounter Updates: राजधानी दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया है। इसके साथ ही पुलिस ने कई बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Delhi Police Encounter: जानकारी के अनुसार, तो दोनों बदमाश इलाके में डकैती की वारदात को अंजाम देने आए थे। इसी बीच पुलिस को जानकारी हुई और टीम ने उन्हें घेर लिया जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई की और कई राउंड गोलियां चलाई।

Delhi Police Encounter: जवाबी कार्यवाही में दो बदमाशों को गोली लग गई और वह बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अभी इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। खबर अपडेट की जा रही है।

Share This Article