KORBA BREAKING: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राज जायसवाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, देखें वीडियो…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज जायसवाल, आशुतोष मिश्रा और आदिवासी विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर कुश देवांगन को हाईकोर्ट से राहत मिली है।

जानकारी के मुताबिक, आदिवासी विभाग ने तत्कालीन ठेकेदार राज जायसवाल, आशुतोष मिश्रा, कुश देवांगन और दो अन्य पर रकम लेने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा न करने का आरोप लगाते हुए भादंवि की धारा 409 के तहत मामला दर्ज कराया था।

इस विभागीय कार्रवाई के खिलाफ सभी आरोपितों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने तीनों को जमानत दे दी। कोर्ट के इस फैसले से आरोपितों को बड़ी राहत मिली है।

 

देखे वीडियो

 

 

Share This Article