CGMSC Scam: इन 6 अफसरों पर गिरफ्तारी की तलवार! जल्द पूछताछ करेगी ACB-EOW

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) में करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच अब तेज हो गई है। एसीबी (ACB) और EOW (अर्थव्यवस्था अपराध शाखा) की टीम ने इस मामले में हाल ही में CGMSC के प्रमुख सप्लायर, मोक्षित कारपोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है और अब जांचकर्ताओं की टीम उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

वहीं जांच का दायरा बढ़ाते हुए ACB/EOW ने 6 अधिकारियों से पूछताछ के लिए राज्य सरकार से नियम 17 ए के तहत अनुमति मांगी है। ACB/EOW अधिकारी ने मीनाक्षी गौतम, वसंत कौशिक, डॉ. अनिल परसाई, क्षिरौंद्र रावटिया, कमलकांत पाटनवार और आनंद राव के नाम पूछताछ के लिए भेजे हैं। सभी अधिकारी CGMSC में डेपुटेशन पर तैनात रहे हैं या वर्तमान में पोस्टेड हैं।

Share This Article