Korba: शौर्य प्रधान और इरशाद खान का नामांकन निरस्त.. इन वार्ड से लड़ रहे थे चुनाव…

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा। कोरबा नगर निगम के चुनाव में आज नाम निर्देशन पत्र की स्कूटनी के दौरान दो अभ्यर्थियों का नामंकन निरस्त कर दिया गया है। दोनो अभ्यर्थियों के फार्म में समीक्षा के दौरान एनओसी प्रमाण पत्र जमा नहीं किए जाने की खामी थी।

बता दें कि आज स्कूटनी के दौरान वार्ड क्रमांक 59 से पार्षद चुनाव के नामांकन दाखिल करने वाले शौर्य प्रधान का नामांकन निरस्त कर दिया गया। सूत्रों की माने तो उनके नामांकन फार्म में एनओसी नही लगाया था।

 

वही वार्ड क्रमांक 55 से चुनाव का पर्चा भरने वाले इरशाद खान ने बकाया टैक्स अपने पत्नी के नाम का जमा किया था। जिसकी वजह से उनका नामांकन निरस्त किया गया है।

Share This Article