Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

अंबिकापुर सट्टा एप मामला: मास्टरमाइंड सुधीर गुप्ता गिरफ्तार, 100 करोड़ के ट्रांजेक्शन की आशंका

अंबिकापुर। Ambikapur Satta App case: छत्तीसगढ़ की सरगुजा पुलिस को सट्टा एप मामले के मास्टरमाइंड सुधीर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस दौरान पुलिस को सटोरिये के घर से कई जरुरी सामान बरामद हुए हैं। साथ ही इस मामले में पुलिस को 100 करोड़ के ट्रांजेक्शन की आशंका है।

 

Ambikapur Satta App case: बता दें कि आरोपी सुधीर गुप्ता पुलिस के रेड मारने के दौरान मौके से फरार हो गया था। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को आरोपी सुधीर के घर से 73 मोबाइल, 234 एटीम कार्ड, 78 नग सीम, पासबुक 81 नग, 13 पैन कार्ड, कई आधार कार्ड और 8 बार कोड भी बरामद हुआ है।

Ambikapur Satta App case: आरोपी सुधीर विन बज एप से सट्टा का कारोबार चलाता था। उसके इस कारोबार से कई लोग जुड़े हुए थे। वहीं इससे पहले मामले में पुलिस ने चार सटोरियों को भी गिरफ्तार किया था। सरगुजा पुलिस की सट्टा के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button