Independence Day 2025 : स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारी और जवान…यहां देखें List

News Power Zone
1 Min Read
Independence Day 2025
रायपुर, 14 अगस्त। Independence Day 2025 : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस वीरता पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, ग्यारह पुलिस अधिकारियों को पुलिस का वीरता पदक, जबकि दस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विशिष्ट सेवाओं के लिए जेल डीजी हिमांशु गुप्ता को राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा। पुलिस वीरता पदक प्राप्त करने वालों में आईपीएस सुनील शर्मा का नाम शामिल है, जिन्होंने असाधारण साहस का परिचय दिया। इसके अलावा, सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से आईपीएस प्रशांत ठाकुर, ध्रुव गुप्ता, श्वेता राजमणि, रवि कुमार कुर्रे, निरीक्षक कौशल्या भट्ट, कमलेश कुमार मिश्रा, एआईजी रोहित कुमार झा, प्लाटून कमांडर दलसिंह नामदेव, कंपनी कमांडर दिलीप कुमार सिन्हा और एएसआई सुशील कुमार वर्मा को सम्मानित किया जाएगा।

देखिए List

Share This Article