Featuredकोरबाराजनीतिसामाजिक

Korba : सियान सदन में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि. पार्षद धर्म निर्मले ने कहा देश को आर्थिक संकट से उबारा, सूचना का अधिकार भी दिया…

कोरबा- सियान सदन, पुरानी बस्ती में एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह सहित पिछले दिनों पुरानी बस्ती में दिवंगत हुए गणमान्य नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और बस्ती वासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर, मजदूर किसान नेता मुरित राम साहू, धरम निर्मले, बोधसिंह ठाकुर, संनद दास दीवान, सुरेश रोहरा, कन्हैया सोनी, एहसान खान, अब्दुल गनी, मुस्लिम भाई, मोहम्मद मजीद मेमन, बजरंग सोनी, और विमल थवाईत के अलावा काफी लोग उपस्थित थे।

 

मुरित राम साहू ने इस अवसर पर कहा डॉक्टर मनमोहन सिंह एक महान विद्वान अर्थशास्त्री थे उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पार्षद धरम निर्मले ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके शांत स्वभाव और बुद्धिमत्ता के लिए हमेशा याद करेगी। निर्मले ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आर्थिक सुधारों के लिए ये देश उनका कर्ज़दार रहेगा। उन्होंने ने कहा देश को आर्थिक संकट से उबारा और सूचना का अधिकार लागू किया।इस अवसर पर सुरेश रोहरा और सनंद दास दीवान ने भी संबोधित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सियान सदन के वरिष्ठ सदस्य टिकेश्वर सिंह की माता श्रीमती सुकृति सिंह, मुन्ना यादव के पिता श्री, और कांग्रेस नेता धरम निर्मले की बहन जानकी देवी को भी श्रद्धांजलि दी गई।
इस समारोह में उपस्थित लोगों ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के योगदान और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button